बाराबंकी में संविधान दिवस पर संगोष्ठी, विधि महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं को जागरूक किया
26 नवंबर 2025 को 12:20 pm बजे
बाराबंकी में संविधान दिवस पर संगोष्ठी, विधि महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं को जागरूक किया लोकेशन-बाराबंकी संवाददाता-रोहित कुमार मोबाइल नंबर 9076543868 संविधान दिवस पर आज बाराबंकी में न्यायालय से लेकर विभिन्न विधि महाविद्यालयों तक संविधानिक जागरूकता का सशक्त संदेश गूंजा। जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया, जबकि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम भी किए गए “इस दौरान बाराबंकी के जनपद न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा एवं जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने की। सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्रतिमा श्रीवास्तव ने संविधान को देश की सर्वोच्च मार्गदर्शक पुस्तक बताते हुए कहा कि यह नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उनहोने निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालतों और कमजोर वर्गों तक न्याय पहुँचाने में DLSहम भूमिका का उल्लेख किया। *“संविधान दिवस पर जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जिले के विधि महाविद्यालयों में भी विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अवध लॉ कॉलेज में DLSA सचिव एवं अपर जिला जज श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकारों, गिरफ्तारी से जुड़े प्रावधानों, भेदभाव निषेध और कानूनी सहायता के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्रों ने संविधान के इतिहास, इसके मूल सिद्धांतों और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर भी विचार व्यक्त किए। कई छात्रों ने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम संविधान को समझने और व्यावहारिक जीवन में लागू करने में मददगार साबित होते हैं। 📍 बाराबंकी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
