प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से सगाई! राजस्थान में खास समारोह
29 दिसंबर 2025 को 3:40 pm बजे
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से सगाई! राजस्थान में खास समारोह कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बैग को प्रपोज किया है. दोनों पिछले सात सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे.रेहान वाड्रा और अवीवा बेग के परिवारों ने इस फंक्शन को बेहद प्राइवेट रखा, जिसकी जानकारी सिर्फ परिवार के बेहद करीबी लोगों को ही थी.दोनों परिवारों ने रेहान और अवीवा के रिश्ते को कबूल किया है. इसके बाद दोनों की सगाई बुधवार 31 दिसंबर, 2025 राजस्थान के रणथम्भौर में होगी, इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी भी रवाना हो चुके हैं. राजस्थान के रणथम्भौर में होने वाली सगाई के बाद दोनों परिवार शादी की तारीख तय कर सकते हैं.हालांकि, रेहान वाड्रा से सगाई के चलते सार्वजनिक तौर पर चर्चा में आने के बावजूद अवीवा बेग ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखी है. लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, जिन्हें कंटेम्पररी और आर्टिस्टिक विज़ुअल स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है.इसके अलावा, अवीवा बेग इंडियन आर्ट सीन में भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं. उनका फोकस कॉन्सेप्चुअल और कंटेम्पररी फोटोग्राफी पर रहा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.अवीवा बेग फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी Atelier 11 की को-फाउंडर हैं. Atelier 11 के जरिए अवीवा ने विज़ुअल आर्ट्स और ब्रांडिंग की दुनिया में अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है. उनके आर्टिस्टिक कार्यों को कई प्रतिष्ठित एक्जिबिशन्स में प्रदर्शित किया जा चुका है साल 2023 में अवीवा को इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम में भी शामिल किया गया था, जो युवा कलाकारों और कलेक्टर्स को समर्थन और प्रोत्साहन देने वाला एक प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म है. 📍 राजस्थान | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
