सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन में पुलिस चौकी के पास ट्रॉली चोरी | चोरों के बुलंद हौसले, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

6 अगस्त 2026 को 9:23 am बजे

शेयर करें:

जालौन में पुलिस चौकी के पास ट्रॉली चोरी | चोरों के बुलंद हौसले, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जालौन के हदरुख पुलिस चौकी के पास खड़ी एक ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना पुलिस चौकी के नजदीक होने से सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने जल्द खुलासे और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट