कालपी में भीषण सड़क हादसा! टवेरा-डम्पर टक्कर में 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 4 गंभीर
5 मई 2026 को 1:06 am बजे
कालपी में भीषण सड़क हादसा! टवेरा-डम्पर टक्कर में 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 4 गंभीर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी में कानपुर-झांसी हाईवे पर भारत गैस गोदाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार टवेरा कार अनियंत्रित होकर डम्पर में पीछे से जा भिड़ी, जिसमें 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री ललितपुर के महरौनी क्षेत्र के रहने वाले थे और अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को पहले कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।
पूरी खबर पढ़ेंअनियन्त्रित टवेरा ने डम्फर पर पीछे से मारी भीषण टक्कर से 6 तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत 4 घायल *घायलों की हालत अत्यन्त गम्भीर