थाने में नहीं सुनी गई बात, सत्येंद्र बारी के हस्तक्षेप से खुला न्याय का रास्ता | आगरा विवाद मामला
15 मई 2026 को 9:13 pm बजे
थाने में नहीं सुनी गई बात, सत्येंद्र बारी के हस्तक्षेप से खुला न्याय का रास्ता | आगरा विवाद मामला आगरा से सामने आए एक विवाद मामले में पीड़ित परिवार ने अपनी समस्या और परेशानियों को लेकर मदद की गुहार लगाई। परिवार का आरोप था कि स्थानीय स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी। इसके बाद मामला उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की, जिसके बाद पीड़ित परिवार को सुनवाई और राहत मिलने की बात सामने आई। इस रिपोर्ट में देखिए कैसे एक परिवार की आवाज बनी उम्मीद और कैसे न्याय का रास्ता खुला। SOT (बाइट) हमारे सामने जब यह मामला आया तो तत्काल संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई। किसी भी पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय दिलाने का प्रयास करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं स्वयं को जनता का सेवक मानता हूं और जनता की आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है। 📍 आगरा | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
