सिद्धार्थनगर में CM योगी का बड़ा बयान | 107 परियोजनाओं का शिलान्यास, सपा-कांग्रेस पर हमला
10 अगस्त 2026 को 9:42 am बजे
सिद्धार्थनगर में CM योगी का बड़ा बयान | 107 परियोजनाओं का शिलान्यास, सपा-कांग्रेस पर हमला सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित राजा रतनसेन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांसी, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्रों की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 311 करोड़ रुपये बताई गई है। मंच से संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर क्रांतिकारियों को भुलाने का आरोप लगाया। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि यूपी में चार बार सत्ता में रहने के दौरान पार्टी ने युवाओं के लिए क्या किया। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ दिया, जबकि उनकी सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में आगे बढ़ रही है। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
