खैरथल सिंधी पंचायत के मुखी दिनेश रामेजा का निधन, समाज में शोक की लहर
18 जून 2026 को 4:04 am बजे
खैरथल सिंधी पंचायत के मुखी दिनेश रामेजा का निधन, समाज में शोक की लहर खैरथल तिजारा के प्रख्यात समाजसेवी एवं सिंधी पंचायत के मुखी दिनेश रामेजा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 59 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर से समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों में गहरा दुख व्याप्त है। सरल स्वभाव के धनी दिनेश रामेजा ने समाज कल्याण, धर्मार्थ कार्यों, प्याऊ, जल मंदिर, पक्षी घर और प्रेम प्रकाश आश्रम सहित अनेक सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अलवर व्यापार महासंघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरी खबर पढ़ेंखैरथल के समाजसेवी दिनेश रामेजा का निधन, सिंधी समाज में शोक की लहर