पेट्रोल पंप में 18.5 लाख गबन
15 नवंबर 2025 को 11:27 am बजे
पेट्रोल पंप में 18.5 लाख गबन देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम धासड़ में संचालित नर्मदा किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप में करीब 18 लाख 50 हजार रुपये की गबन का मामला सामने आया है। पंप संचालक राहुल चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने पंप ग्राम के ही मनोज नायक से लीज़ पर जमीन लेकर शुरू किया था। जुलाई माह में कुछ दिनों के लिए बाहर जाने पर उन्होंने पंप संचालन की जिम्मेदारी अपने मैनेजर सुनील नायक को सौंप दी थी। चौहान के अनुसार, उनकी गैरमौजूदगी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री तो नियमित रूप से हुई, लेकिन उसकी राशि बैंक में जमा नहीं की गई। लौटने पर मिलान करने पर करीब 18.50 लाख रुपये का हिसाब गायब मिला। आरोप है कि मैनेजर सुनील नायक ने जमीन मालिक मनोज नायक के साथ मिलकर रकम अपने पास रख ली और पैसे मांगने पर धमकी भी दी। राहुल चौहान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है। उधर थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है, बैंक एवं यूपीआई लेनदेन की जाँच की जा रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, लेकिन पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है
