जालौन में करोड़ों की गौशाला बदहाल, ठेकेदार लापता, प्रशासन पर सवाल
21 अप्रैल 2026 को 8:27 pm बजे
जालौन में करोड़ों की गौशाला बदहाल, ठेकेदार लापता, प्रशासन पर सवाल उत्तर प्रदेश के कुठौंद, जालौन के ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल में बनी करोड़ों की लागत वाली बृहद गौशाला आज बदहाली का शिकार होती नजर आ रही है। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब हकीकत जानी, तो कई गंभीर खामियां सामने आईं। बताया गया कि पिछले करीब 5 महीनों से ठेकेदार लापता है और किसी भी अधिकारी ने अब तक गौशाला की स्थिति का जायजा नहीं लिया। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
