बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन के नवासी गांव में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

25 अप्रैल 2026 को 2:45 pm बजे

शेयर करें:

जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र के नवासी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नागेंद्र दोहरे (22) के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही नोएडा से गांव आया था। बताया जा रहा है कि युवक ने कमरे के अंदर खुद को बंद कर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। कई दिनों तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।