सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

चौमूं में रामलाल शर्मा की मानवीय पहल, दिव्यांग सरदार मीणा को भेंट की स्कूटी

19 मई 2026 को 9:25 pm बजे

शेयर करें:

चौमूं में रामलाल शर्मा की मानवीय पहल, दिव्यांग सरदार मीणा को भेंट की स्कूटी चौमूं में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने जनसेवा और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। ग्राम मालेरा (जाटावाली) निवासी दिव्यांग सरदार मीणा को जनसहयोग से स्कूटी भेंट कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया। लंबे समय से दिव्यांगता के कारण सरदार मीणा को दैनिक कार्यों और आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कार्यक्रम में रामलाल शर्मा ने सम्मानपूर्वक स्कूटी की चाबी सौंपते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।