दिल्ली में 100 नई अटल कैंटीन खुलेंगी, सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा
21 नवंबर 2025 को 11:53 am बजे
दिल्ली में 100 नई अटल कैंटीन खुलेंगी, सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर 100 करोड़ रुपये के बजट से पूरे शहर में 100 अटल कैंटीन खोलेगी। यहां सिर्फ 5 रुपये में जरूरतमंद लोगों को भरपेट, ताजा और पौष्टिक भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में कोई भी नागरिक भूखा न सोए ये सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिमारपुर की संजय बस्ती में अटल कैंटीन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन एक साथ शुरू की जाएंगी। यहां जरूरतमंदों को सिर्फ 5 रुपये में साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन मिलेगा। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण विजन के मुताबिक काम कर रही है। पिछली सरकारों ने झुग्गी बस्तियों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया लेकिन वर्तमान सरकार ने पहली बार झुग्गी क्षेत्रों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। झुग्गियों में सड़क, नाली, शौचालय, पार्क, सामुदायिक सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। हरपरिवार को सम्मानजनक जीवन मिलेगा। हर गरीब परिवार को पक्की छत, शौचालय और गैस सुविधा मिलेगी। 📍 दिल्ली | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
