सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

छात्राओं ने देवास में कस्तूरबा बालिका छात्रावास की शिकायत दर्ज करवाई

8 नवंबर 2025 को 10:53 am बजे

शेयर करें:

छात्राओं ने देवास में कस्तूरबा बालिका छात्रावास की शिकायत दर्ज करवाई देवास जिले के खातेगांव तहसील स्थित संदलपुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर शनिवार को खातेगांव पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। थाने में आवेदन देने के बाद, छात्राओं ने बस स्टैंड पर गुजर रहे राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को अपनी व्यथा सुनाई। मंत्री ने छात्राओं को शांत किया और लगभग दर्जनभर छात्राओं के साथ सीधे छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्टल के सभी कमरे और रसोई देखी और कलेक्टर से फोन पर अव्यवस्थाओं सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अगर 7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो वे फिर आएंगे। छात्राओं ने रात में सीसीटीवी बंद होने, गेहूं की ट्रॉलियां बेचे जाने और अज्ञात लोगों के आने-जाने की समस्याओं का भी उल्लेख किया। मंत्री ने सभी बिंदुओं को नोट किया और अपनी व्यक्तिगत संपर्क जानकारी छात्राओं को दी।