सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन में विकास कार्यों पर बड़ा सवाल! अमृत सरोवर और मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

21 मई 2026 को 9:44 pm बजे

शेयर करें:

जालौन में विकास कार्यों पर बड़ा सवाल! अमृत सरोवर और मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप जालौन के कुठौंद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदेख दिवारा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवर का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि भुगतान किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा हैंडपंप रिबोर, कुओं के जीर्णोद्धार और मनरेगा के तहत हुए कई कार्यों को केवल कागजों तक सीमित बताया गया है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट