बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

मजदूर से ₹20 हजार मांगने का आरोप, सत्येंद्र बारी ने किसे लगाई फटकार सुने

25 सितंबर 2026 को 11:43 am बजे

शेयर करें:

मजदूर से ₹20 हजार मांगने का आरोप, सत्येंद्र बारी ने किसे लगाई फटकार सुने बारी ने कहा की अपने अधिकार जानिए—अन्याय के सामने मत झुकिए.....सर्किट हाउस में एक मजदूर अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गया। उसने बताया कि वह अपना पुराना घर तोड़कर किसी तरह नया घर बनवा रहा है, लेकिन आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी बार-बार पहुँचकर ₹20,000 की मांग कर रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने शिकायत सुनते ही संबंधित पुलिस अधिकारी से फोन पर बात कर स्पष्ट कहा—कानून के दायरे में रहकर काम कीजिए, गरीब को अनावश्यक परेशान मत कीजिए। बातचीत आप स्वयं सुन सकते हैं कि अधिकारी ने तत्काल आश्वासन दिया कि वह अब वहाँ नहीं जाएगा। एक गरीब मजदूर अपने अधिकार और कानून की जानकारी न होने के कारण कितना परेशान हो जाता है—यही सबसे बड़ी चिंता है। आप जागरूक बनिए, अपने अधिकार जानिए। कोई अधिकारी या कर्मचारी अनावश्यक दबाव बनाए, पैसे की मांग करे या परेशान करे तो चुप मत रहिए—शिकायत कीजिए, और आवश्यकता पड़े तो सीधे मुझे फोन कीजिए। मेरे संज्ञान में आने के बाद किसी आम आदमी को अनावश्यक परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पद और अधिकार का अर्थ कमजोर को डराना नहीं, उसे न्याय दिलाना है।