जयपुर में बनेगा 'सेफ आदर्श कॉरिडोर'! सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ी तैयारी
26 मई 2026 को 10:38 pm बजे
जयपुर में बनेगा 'सेफ आदर्श कॉरिडोर'! सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ी तैयारी जयपुर में अजमेरी गेट से सीतापुरा तक “सेफ आदर्श कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। जिला कलक्टर संदेष नायक के निर्देशों की पालना में जिला कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पैदल यात्री सुरक्षा को लेकर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग दल को सुरक्षित सड़क डिजाइन और जंक्शन सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
