जयपुर विकास समीक्षा बैठक, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों पर बड़ा मंथन
19 मई 2026 को 9:26 pm बजे
जयपुर विकास समीक्षा बैठक, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों पर बड़ा मंथन जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जयपुर, दौसा और सीकर के सांसदों सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने गर्मी के मौसम को देखते हुए बेहतर पेयजल व्यवस्था, नालों की सफाई, पीएम स्वनिधि योजना के प्रचार और द्रव्यवती नदी के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। वहीं जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा पर जोर दिया। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
