सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

UP में नहीं बढ़ेगा बिजली बिल? 10% फ्यूल सरचार्ज पर नियामक आयोग ने उठाए सवाल

1 जून 2026 को 11:31 pm बजे

शेयर करें:

UP में नहीं बढ़ेगा बिजली बिल? 10% फ्यूल सरचार्ज पर नियामक आयोग ने उठाए सवाल उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज को नियमों के विरुद्ध बताते हुए उस पर आपत्ति जताई है। आयोग के सख्त रुख के बाद पावर कॉरपोरेशन को अपना फैसला वापस लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा होता है तो लाखों उपभोक्ताओं को महंगी बिजली से राहत मिलेगी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा। आयोग ने इस मामले में पावर कॉरपोरेशन से सात दिनों के भीतर विस्तृत जवाब भी तलब किया है।