जालौन मंदिर चोरी मामला: घंटे और दानपात्र की नकदी चोरी, खुलासे का इंतजार
20 मई 2026 को 9:29 pm बजे
जालौन मंदिर चोरी मामला: घंटे और दानपात्र की नकदी चोरी, खुलासे का इंतजार जालौन के कोतवाली क्षेत्र के उमरी और गोरा चिरैया के बीच स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। अज्ञात चोर मंदिर से दो बड़े घंटे और दानपात्र की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुजारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अब तक मामले का कोई खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के आसपास शाम के समय शराबियों के जमावड़े की भी शिकायत की है। लोगों का कहना है कि देर रात तक असामाजिक तत्वों का आना-जाना रहता है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
