सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

Goa Nightclub Case: ‘Birch by Romeo Lane’ मालिक Luthra Brothers थाईलैंड में हिरासत में? बड़ा खुलासा!

10 दिसंबर 2025 को 1:43 pm बजे

शेयर करें:

Goa Nightclub Case: ‘Birch by Romeo Lane’ मालिक Luthra Brothers थाईलैंड में हिरासत में? बड़ा खुलासा! गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लूथरा बंधुओं के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उनकी हिरासत की खबर सामने आ रही है. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिया. बुधवार 10 दिसंबर 2025 को ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान लूथरा बंधुओं की ओर से पेश हुए वकील ने उनके भाग जाने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि वे व्यापारिक बैठक के लिए थाईलैंड गए थे. वकील ने कहा कि उन पर किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं बनती, यहां तक ​​कि अप्रत्यक्ष रूप से भी नहीं. लूथरा बंधुओं की ओर से पेश वकील ने कहा, ‘‘मेरे अन्य रेस्तरां ध्वस्त कर दिए गए हैं. अधिकारी और यहां तक ​​कि मीडिया भी मेरे पीछे पड़े हैं.''गोवा पुलिस की ओर से पेश हुए वकील ने अंतरिम सरंक्षण का विरोध करते हुए कहा कि लुथरा बंधुओं के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं और घटना के बाद वे फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि जब पुलिस 8 दिसंबर को लूथरा बंधुओं के घर गई तो उनके परिवार ने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया . इसके बाद अदालत ने राज्य को जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.आरोपियों की ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहीं रोहिणी जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने गोवा पुलिस से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को होनी है. अग्निकांड के बाद जहां आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही थी, उसी रात लूथरा बंधुओं ने थाईलैंड का टिकट बुक किया और सुबह होते ही देश छोड़ दिया, जिसके बाद से दोनों ही फरार चल रहे थे.