सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

हरदोई के ब्लाक शाहाबाद के ग्राम में विकास कार्यों में 50 लाख से अधिक की अनियमितता का आरोप

10 नवंबर 2025 को 11:09 am बजे

शेयर करें:

हरदोई के ब्लाक शाहाबाद के ग्राम में विकास कार्यों में 50 लाख से अधिक की अनियमितता का आरोप *हरदोई के ब्लाक शाहाबाद के ग्राम आगापुर सरदारनगर गांव में विकास कार्यों में 50 लाख से अधिक की अनियमितता का आरोप; ग्रामीण मांग रहे हिसाब* हरदोई जनपद के ब्लॉक शाहाबाद की ग्राम पंचायत आगापुर सरदारनगर में पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। आरोप है कि ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार द्वारा विकास कार्यों के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर काम लगभग शून्य है। गांव की जनता अब इस बड़ी रकम के खर्च का हिसाब मांग रही है। *विकास के नाम पर प्रधान के दरवाजे तक सिमटा काम* ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने निजी आवास के सामने तो इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करा लिया, लेकिन गांव के आम लोगों के दरवाजे तक विकास नहीं पहुंच पाया। गांव में जगह-जगह टूटी हुई नालियां जस की तस पड़ी हैं। *फर्जीवाड़ा: कागजों पर काम, धरातल पर सन्नाटा* आरोपों के मुताबिक, कागजों पर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये का भुगतान दिखाया गया है, जिनमें होम पाइप (Home Pipe), सामुदायिक शौचालय (Community Toilet), और कैमरा रिपेयरिंग,पंचायत गेट कुआं पीक शॉट जैसे कार्य शामिल हैं। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि इन मदों में कोई वास्तविक काम नहीं हुआ है। एक और गंभीर अनियमितता में, गांव की मुख्य सड़क, जिसे इंटरलॉकिंग से बनाया जाना था, उसे प्रधान ने कथित तौर पर पुरानी ईंटें से ऐसे ही बराबर कराकर फोटो डालकर पैसा निकाल लिया जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। *आवास योजना में भी कमीशनखोरी के आरोप* ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) जैसी कल्याणकारी योजनाओं में भी धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिन लोगों को आवास आवंटित हुए, उनसे प्रधान द्वारा आधा-अधूरा पैसा ले लिया गया। यहां तक कि लेबर का पैसा अपने आप निकाल लिया और एक ही व्यक्ती को आवास और कैटल शेड दे दिया और आवासों के सामने बरामदे का लिंटर तक नहीं पड़ पाया है। *जनता ने पूछा सवाल* आगापुर सरदार नगर की जनता अब सीधे तौर पर सवाल कर रही है कि पिछले 5 सालों में विकास कार्यों के लिए सरकारी खजाने से निकाली गई 50 लाख रुपये से अधिक की राशि आखिर कहां खर्च हुई है? ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 📍 हरदोई | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट