सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

बिजनौर पुलिस लाइन में देशभक्ति का महासंगम, संविधान शपथ संग लहराया तिरंगा

25 जनवरी 2026 को 5:27 pm बजे

शेयर करें:

बिजनौर पुलिस लाइन में देशभक्ति का महासंगम, संविधान शपथ संग लहराया तिरंगा बिजनौर पुलिस लाइन में आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान परिसर देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे गणतंत्र दिवस की महत्ता को दर्शाया गया। 📍 बिजनौर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट