सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

प्रतापगढ़,बिजली हादसे पर सख्त रुख! जनसुनवाई में अधिकारियों को कड़ी फटकार

11 मार्च 2026 को 7:31 pm बजे

शेयर करें:

प्रतापगढ़,बिजली हादसे पर सख्त रुख! जनसुनवाई में अधिकारियों को कड़ी फटकार प्रतापगढ़। सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बिजली के तार से झुलसे कृष्णकांत त्रिपाठी के मामले ने गंभीर रूप ले लिया। जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित की स्थिति सुनते ही जनप्रतिनिधि सत्येन्द्र बारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया गया कि कृष्णकांत त्रिपाठी बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। जब यह मामला सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा तो सत्येन्द्र बारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित कृष्णकांत त्रिपाठी को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मीडिया से बातचीत में सत्येन्द्र बारी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय और राहत दिलाना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी। जनसुनवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को शासन की योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 📍 प्रतापगढ़ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट