सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

छत्तीसगढ़ : 77वां एनसीसी दिवस शहर में मनाया गया, कैडेटों ने मार्च पास्ट में दिखाई शानदार परेड

22 नवंबर 2025 को 12:06 pm बजे

शेयर करें:

छत्तीसगढ़ : 77वां एनसीसी दिवस शहर में मनाया गया, कैडेटों ने मार्च पास्ट में दिखाई शानदार परेड शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में रविवार को 77 व एनसीसी दिवस समारोह गरिमामय रूप से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव के एएसपी राहुल देव शर्मा थे। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट एवं विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके पश्चात इन कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि के आगमन पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम कैडेटों द्वारा गया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि राहुल देव शर्मा के द्वारा परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को रिपोर्ट दी गई। उसके बाद परेड निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया। साथ ही एनसीसी कैडेट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा कैडेटों को एनसीसी की शपथ दिलाई गई साथ ही जय हिंद का घोष किया गया। दिग्विजय महाविद्यालय के प्रभारी एनसीसी अधिकारी चिरंजीव पांडे द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया,विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राजनांदगांव के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ए एस दीक्षित ने एनसीसी कैडेट को संबोधित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने अपने उद्बोधन में एनसीसी के सूत्रवाक्य एकता और अनुशासन पर जोर दिया और प्रत्येक कैडेट को इसे अपने जीवन में अपनाने बात कही, उन्होंने एनसीसी कैडेट को प्रोत्साहित करते हुए एनसीसी की स्थापना के बारे में जानकारी दी और सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस एनसीसी जो आज पूरे देश में सबसे बड़ा युवा संगठन है इस हेतु सभी युवाओं से संगठित होने पर जोर दिया और सामाजिक कुरीतियों के प्रति एनसीसी कैडेट की भूमिका के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित कैडेट को 77वें एनसीसी दिवस की बधाई दी परेड प्रस्थान के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडो से परिचय प्राप्त किया गया परेड कमांडर दिग्विजय महाविद्यालय से हरीश वर्मा जिन्होंने 2025 गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित हुए थे।