दयारा बुग्याल से लापता बबीता की तलाश जारी, पिता की भावुक अपील ने नम की आंखें
1 जून 2026 को 11:39 pm बजे
दयारा बुग्याल से लापता बबीता की तलाश जारी, पिता की भावुक अपील ने नम की आंखें उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता 24 वर्षीय एमबीए छात्रा बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन सर्च अभियान चला रही हैं। इस बीच बबीता के पिता गोपाल पांडे की भावुक अपील सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र इच्छा है कि उनकी बेटी सकुशल घर लौट आए। पूरा परिवार और उत्तराखंड बबीता की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहा है।
