सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर के झोटवाड़ा में नाव यात्रा | ड्रेनेज-सीवरेज की बदहाली पर देवेंद्र प्रताप सिंह का प्रदर्शन

9 अगस्त 2026 को 9:39 am बजे

शेयर करें:

जयपुर के झोटवाड़ा में नाव यात्रा | ड्रेनेज-सीवरेज की बदहाली पर देवेंद्र प्रताप सिंह का प्रदर्शन जयपुर के झोटवाड़ा में बदहाल ड्रेनेज और सीवरेज व्यवस्था के विरोध में देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नाव यात्रा और जल समाधि प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में एडवोकेट कृष्ण सिंह तंवर और दिनेश सिंह शेखावत समेत स्थानीय लोग शामिल हुए। कालवाड़ रोड से शुरू हुआ प्रदर्शन निवारू रोड तक पहुंचा, जहां लोगों ने जलभराव और खराब ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने झोटवाड़ा में स्थायी ड्रेनेज-सीवरेज व्यवस्था और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “रोड, सीवरेज, ड्रेनेज और पानी झोटवाड़ा का अधिकार है, कोई सुविधा नहीं। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट