सिद्धार्थनगर में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
20 मई 2026 को 9:31 pm बजे
सिद्धार्थनगर में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हिया क्षेत्र के अलीदापुर गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां प्रदीप कुमार नामक युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। युवक शादी-विवाह समारोहों में कैटरिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में फिलहाल किसी पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया गया है। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, चार भाइयों और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
