सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर में गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक रैली, शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

25 जनवरी 2026 को 5:30 pm बजे

शेयर करें:

जयपुर में गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक रैली, शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब जयपुर...26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर जयपुर स्थित नागौरी खो लूनियावास ताहा होटल से हिंदुस्तान की आज़ादी में शहीद हुए वीर सपूतों, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे जोश-खरोश के साथ रैली को सफल बनाया। रैली इलाके की विभिन्न ढाणियों और मोहल्लों से होकर गुज़री, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और नारों के साथ रैली में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रैली के समापन अवसर पर आयोजनकर्ता सोहेल खान नागौरी, शहनवाज़ लाला और हाफिज शरीफ ख़ान नागौरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश में अमन, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने देश में फैल रही नफ़रत और हिंसा को समाप्त करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर शांति के साथ रहने का आह्वान किया। इस विशाल रैली में जयपुर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। टीम सोहेल खान नागौरी की भूमिका रैली को सफल बनाने में अहम रही, वहीं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। रैली के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट