सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन में बारिश बनी आफत | तिली, बाजरा और कद्दू की फसलें जलमग्न, किसान बेहाल

6 अगस्त 2026 को 9:25 am बजे

शेयर करें:

जालौन में बारिश बनी आफत | तिली, बाजरा और कद्दू की फसलें जलमग्न, किसान बेहाल जालौन के कुठौंद ब्लॉक में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में जलभराव होने से तिली, बाजरा, कुमड़ा और कद्दू की फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि वे पहले ही ओलावृष्टि से गेहूं की फसल के नुकसान से उबर नहीं पाए थे और कई गांवों के किसानों को अब तक मुआवजा भी नहीं मिला है। अब लगातार बारिश ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट