सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

झांसी में दबंगई का आरोप! दीवार तोड़ युवक पर हमला, प्रधान प्रतिनिधि समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

27 मई 2026 को 10:48 pm बजे

शेयर करें:

झांसी में दबंगई का आरोप! दीवार तोड़ युवक पर हमला, प्रधान प्रतिनिधि समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम आरी में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि, उनके बड़े भाई और तीन अन्य लोगों ने मिलकर एक पक्की दीवार को तोड़ दिया। विरोध करने पर अरुण तिवारी नामक युवक को कथित रूप से घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिंह तोमर सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से न्याय की मांग की है। 📍 झांसी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट