"पीलीभीत में भाई ने भाई को मारकर घर में दफन किया, पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया!"
26 दिसंबर 2025 को 3:27 pm बजे
पीलीभीत में भाई ने भाई को मारकर घर में दफन किया, पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया! पीलीभीत जनपद के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलहर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन संबंधी विवाद के चलते एक सगे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया।मृतक और आरोपी के बीच कुछ समय पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी नक्षत्रपाल, जो पहले से ही अपने ननिहाल लिलहर गांव में रह रहा था, ने विवाद के चलते अपने सगे भाई हंसराज की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के भीतर गड्ढा खोदकर छिपा दिया। घटना के करीब 12 दिन बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने घर के अंदर खुदाई कर शव बरामद किया। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नक्षत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की पत्नी और बेटा घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना करेली पुलिस द्वारा अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल सहित 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। 📍 पीलीभीत | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
