सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

शिवपाल यादव का बड़ा खुलासा: SIR में बीजेपी कर रही वोट कटौती, SP 2027 में सत्ता पर कब्जा!

26 दिसंबर 2025 को 3:21 pm बजे

शेयर करें:

शिवपाल यादव का बड़ा खुलासा: SIR में बीजेपी कर रही वोट कटौती, SP 2027 में सत्ता पर कब्जा! भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा किए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से बात की गई. उन्होंने बताया कि हर स्तर पर बीजेपी अपने अधिकारियों के स्तर से बेईमानी करना चाहती है. महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि हम लोगों ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है. जिससे कोई फर्जी वोट बढ़ाने ना पाए और असली वोटर कोई छूटने न पाए अपने कार्यकर्ताओं को यह कहा गया है. यदि कहीं पर कोई बेईमानी होती है तो तत्काल डीएम, एडीएम और एसडीएम को लिखित शिकायत करें और उसकी एक कॉपी आयोग को भी भेजें. साथ ही अन्य तरह के बेईमानी के लिए हम सचेत है.शिवपाल यादव ने इस दौरान जाने का प्रयास किया गया कि एसाईआर के माध्यम से बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को रोकने का जो दावा किया जा रहा है. उसमें कितनी सच्चाई है उन्होंने कहा कि इसके नाम पर सिर्फ वोट काटने का काम किया जा रहा है. जिनका सैकड़ो साल से वोटर लिस्ट में नाम है उनका नाम वह काटना चाह रहे हैं. वह मुसलमान और इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जो पक्के वोटर है उनका वोट काटना चाहते हैं.राष्ट्रीय महासचिव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आगामी चुनाव को लेकर एसआईआर में लगे हुए हैं कि कोई वोट काटने ना पाए. हम लोग 2027 में बीजेपी को हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे.इस दौरान उन्होंने कहा कि मऊ जनपद के घोसी सदर सीट जहां से विधायक सुधाकर सिंह की मौत हुई है. वहां पर उनके बेटे सुजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है. जिसकी घोषणा अखिलेश यादव के द्वारा की जा चुकी है.