"Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक! रेड सी फिल्म फेस्टिवल में ब्लैक फ्रॉक में आई नजर"
10 दिसंबर 2025 को 1:45 pm बजे
Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक! रेड सी फिल्म फेस्टिवल में ब्लैक फ्रॉक में आई नजर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों जेद्दा में हैं. एक्ट्रेस आज रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं. इस दौरान उनका बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला. अब एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड सी फिल्म फेस्टिवल से अपना लुक शेयर किया है. तस्वीरों में एक्ट्रेस गजब ढा रही हैं.ब्लैक कलर की स्लीव्लेस फ्रॉक में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिख रही हैं. स्टाइलिस्ट रिया कपूर के मुताबिक इस ड्रेस को पीयरे बालमैन ने डिजाइन किया है.आंखों पर काला चश्मा और मैचिंग हील्स के साथ एक्ट्रेस भर-भरकर पोज दिए हैं. उनकी फोटोज से फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.ड्रेस के साथ आलिया ने डायमंड नेकलेस पेयर किया है. जो उनकी खूबसूरती में इजाफा कर रहा है.कानों में डायमंड टॉप्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को बैलेंस किया है. मिनिमल मेकअप में भी आलिया बेहद हसीन दिख रही हैं.खुले बालों के साथ आलिया भट्ट ने अपना लुक फाइनल किया. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'जेद्दा में एक दिन, फिल्मों के जादू का जश्न मनाते हुए.'आलिया भट्ट की इन फोटोज पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया- 'स्टनिंग आलिया.' दूसरे फैन ने कहा- 'ग्लैम ग्लैम ग्लैम.'इतना ही नहीं, इन तस्वीरों पर आलिया की मां सोनी राजदन और उनकी फिल्म 'अल्फा' की को-स्टार शरवरी वाघ ने भी कमेंट करके तारीफ की है.
