सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

, टांडा पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह पकड़ा, पुलिस टीम को घटना उजागर करने पर पुरस्कार

20 नवंबर 2025 को 11:51 am बजे

शेयर करें:

टांडा पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह पकड़ा, पुलिस टीम को घटना उजागर करने पर पुरस्कार थाना को0 टाण्डा व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर फ्रॉड एवं मानव तस्करी नेटवर्क से पीड़ित आफताब आलम निवासी थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या द्वारा थाना टाण्डा में लिखित प्रार्थना पत्र देकर अभियुक्त मोहम्मद खलील व मोहम्मद साद पर आरोप लगाए कि विदेश में नौकरी (डाटा एन्ट्री) दिलाने के नाम पर आफताब को दिनांक 21.09.2025 को लाओस भेजा गया था। लाओस पहुँचने पर बताया गया कि रात में एक व्यक्ति के साथ बॉर्डर क्रॉस कराया जाएगा और गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र में कंप्यूटर सम्बन्धित काम करना है। बॉर्डर से पहले तीन घायल युवकों से मुलाकात हुई जिन्होंने बताया कि उन्हें कंपनी में कैद कर साइबर फ्रॉड कराया जा रहा है विरोध पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। आफताब किसी तरह वहां से भागकर एयरपोर्ट पहुँचा। एयरपोर्ट पर अभियुक्त साद द्वारा फोन कर वापस लौटने का दबाव बनाते हुए एक महिला को उसे लेने भेजा गया तथा पासपोर्ट को सौंपने हेतु लालच दिया गया। जबकि मो0 खलील ने अपनी पत्नी अफसाना बानो के अकाउण्ट में 25,000/ रुपये व मो0 साद के अकाउण्ट में 50,000/ रूपये लिए थे ।और लाओस जाने पर 300 USD कैश लिया गया ।जांच में अभियुक्त मो. खलील से सम्बंधित तथ्य मोबाइल फोन में आफताब को भेजने से जुड़े वीजा पासपोर्ट, एयर टिकट व चैट बरामद। खलील ने स्वीकार किया कि मो. साद द्वारा कंप्यूटर जानकार युवकों को लाओस थाईलैंड भेजने पर प्रति व्यक्ति40,000–50,000 दिए जाने की बात कही गई थी। बैंक स्टेटमेंट में आफताब को भेजने के पूर्व साद द्वारा एडवांस में 10,000 UPI से जमा पाया गया। वही खलील अपने इलाके में युवकों की तलाश कंप्यूटर केन्द्र व लोगों से ऐसे व्यक्तियो को भेजने की बात भी कर रहा था पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त साइबर स्लेवरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25,000/- रुपये पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी।