सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

ठाकुर की सीट पर बढ़त किसकी! पत्रकारों के एग्जिट पोल में चौंकाने वाला दावा

12 नवंबर 2025 को 11:18 am बजे

शेयर करें:

ठाकुर की सीट पर बढ़त किसकी! पत्रकारों के एग्जिट पोल में चौंकाने वाला दावा बिहार में ज्यादातर एग्जिट पोल में फिर से एनडीए की सत्ता में वापसी होने का अनुमान लगाया गया है. दरभंगा की अलीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और लोकगायिका मैथिली ठाकुर पर भी सबकी नजरें टिकी हैं. इस बीच abp न्यूज़ ने अलीनगर सीट को लेकर पत्रकारों से बातचीत की. इसके मुताबिक मैथिली ठाकुर की स्थिति ठीक नहीं है और वो इस सीट पर चुनाव हार सकती हैं. यहां उनका मुकाबला आरजेडी के प्रत्याशी विनोद मिश्रा से है. दरभंगा जिले में विधानसभा की कुल 10 सीटें हैं. इन सीटों पर पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी. दरभंगा जिले में औसत रूप से 63.66 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं अलीनगर विधानसभा सीट पर 60.32 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. पत्रकारों के एग्जिट पोल में दरभंगा की कुल 10 सीटों में से एनडीए के खाते में 6 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है. वहीं महागठबंधन को इस जिले में 4 सीटों पर बढ़त मिल सकती है.अलीनगर विधानसभा सीट पर महागठबंधन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. आरजेडी के उम्मीदवार विनोद मिश्रा यहां से चुनाव जीत सकते हैं. इस सीट पर एनडीए के बीजेपी से लोक गायिका मैथिली ठाकुर और राजद के ब्राह्मणों के कद्दावर नेता विनोद मिश्रा के बीच सीधी टक्कर है, जिसमें बाहरी होने और स्थानीय को बीजेपी टिकट से वंचित करने पर भीतरघात तथा ब्राह्मणों के वोट बंट जाने के कारण महागठबंधन को जीत मिल सकती है.पत्रकारों के एग्जिट पोल में बिहार की कुल 243 सीटों में से एनडीए को 125 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं महागठबंधन को 87 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके साथ ही इस पोल के मुताबिक 31 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर होगी. बिहार में सभी 243 सीटों पर दो फेज में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ. 14 नवंबर को निर्वाचन आयोग की ओर से फाइनल नतीजे जारी किए जाएंगे