तेजस्वी-करण की शादी 2026 में? बड़ा खुलासा! एक्ट्रेस ने शादी पर दी प्रतिक्रिया
28 दिसंबर 2025 को 3:36 pm बजे
तेजस्वी-करण की शादी 2026 में? बड़ा खुलासा! एक्ट्रेस ने शादी पर दी प्रतिक्रिया तेजस्वी प्रकाश टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत और स्ट्रगल किया है. ये हसीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. तेजस्वी प्रकाश अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं.फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि, एक्ट्रेस लंबे वक्त से करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं.तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबरें अक्सर चर्चा में बनी रहती है. हालांकि, हर बार दोनों ने शादी की खबरों को बकवास बताया है.लेकिन, हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां इस मुद्दे पर रिएक्शन किया.तेजस्वी से इस दौरान भारती और हर्ष ने पूछा कि वो कब शादी करेंगी. क्या 2026 में वो शादी करेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया था.तेजस्वी प्रकाश ने इस बात को कंफर्म करते हुए कहा था- हां, ऐसे बोल तो रहे हैं. हम ऐसी बातें कर रहे हैं, लेकिन देखते हैं कि क्या होता है.ऐसे में ये तो कंफर्म हो गया है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा 2026 में शादी कर सकते हैं.तेजस्वी ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि शादी तो ठीक है लेकिन बच्चे होंगे तो वो सबसे बड़ी खुशी होगी.तेजस्वी ने इस दौरान हर्ष से भी पूछा था कि आप कितने बच्चे पैदा करेंगे तो उन्होंने कहा कि 3-4 बच्चे.
