सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

तीन राज्यों में BJP की ऐतिहासिक जीत, कुशीनगर में जश्न का माहौल!

6 मई 2026 को 1:08 am बजे

शेयर करें:

तीन राज्यों में BJP की ऐतिहासिक जीत, कुशीनगर में जश्न का माहौल! पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में कुशीनगर के पडरौना में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य उत्सव मनाया। पटाखे जलाए गए, मिठाइयां बांटी गईं और शहर में रैली निकालकर जीत की खुशी जाहिर की गई। पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। विनय जायसवाल ने इस जीत को जनता के विश्वास और केंद्र सरकार के विकास कार्यों का परिणाम बताया और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 📍 कुशीनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट