सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद PM मोदी क्या बोल गए..!
23 जुलाई 2026 को 6:33 am बजे
सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद PM मोदी क्या बोल गए..! 26 दिनों तक चले आमरण अनशन के बाद आखिरकार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर संदेश जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें। दरअसल, अनशन के दौरान सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उनका लगभग 11 किलो वजन कम हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और फिर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त किया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और न्याय की मांग के लिए है। अब प्रधानमंत्री के इस संदेश को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। एक ओर इसे संवेदनशील पहल बताया जा रहा है, तो दूसरी ओर लोग यह भी देख रहे हैं कि आंदोलन की प्रमुख मांगों पर सरकार आगे क्या कदम उठाती है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य में कितनी तेजी से सुधार होता है और सरकार अपने आश्वासनों को किस तरह अमल में लाती है।
