सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! साफ और निष्पक्ष चुनाव के लिए बताया जरूरी

27 मई 2026 को 10:41 pm बजे

शेयर करें:

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! साफ और निष्पक्ष चुनाव के लिए बताया जरूरी Supreme Court of India ने मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) को कानूनन सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का सटीक और विश्वसनीय होना बेहद जरूरी है। चीफ जस्टिस Surya Kant और जस्टिस Joymalya Bagchi की बेंच ने बिहार में हुए SIR को चुनौती देने वाली 19 याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट सुधारने, दस्तावेज मांगने और संदिग्ध मामलों की जांच करने का अधिकार है। हालांकि नागरिकता तय करने का अंतिम अधिकार केंद्र सरकार के पास ही रहेगा।