लखनऊ में किसान नेता धीरेंद्र सोलंकी को पुलिस ने रोका, GPO पार्क पर भारी फोर्स
6 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे
राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज स्थित सौभाग्य होटल में भारतीय किसान हलधर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी को पुलिस ने हजरतगंज जीपीओ पार्क जाने से रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही और इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह मौजूद रहे। भारतीय किसान हलधर यूनियन ने आज लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की थी। यूनियन ने प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले तीन दिनों से धीरेंद्र सोलंकी प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति मांग रहे थे। प्रशासन ने इको गार्डन में प्रदर्शन करने को कहा था, लेकिन यूनियन विधानसभा से जीपीओ पार्क तक प्रदर्शन की तैयारी में थी, जिसे लेकर प्रशासन लगातार बातचीत करता रहा।
