सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

विकास नगर में भीषण आग, 1000+ परिवार बेघर | 2 मासूमों की मौत

15 अप्रैल 2026 को 8:17 pm बजे

शेयर करें:

विकास नगर में भीषण आग, 1000+ परिवार बेघर | 2 मासूमों की मौत लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सबसे पॉश इलाकों में से एक विकास नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग ने तबाही मचा दी। इस भयावह हादसे में 1,000 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं, जबकि सैकड़ों झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई, वहीं कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आग ने लोगों से उनका सब कुछ छीन लिया — कपड़े, बर्तन, गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज, सब कुछ राख में बदल गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये परिवार पिछले करीब 40 वर्षों से यहां रह रहे थे। इनके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली के बिल जैसे सभी जरूरी दस्तावेज हैं और ये यहीं से मतदान भी करते रहे हैं। इसके बावजूद अब प्रशासन इस बस्ती को “अवैध बताकर इन्हें हटाने की कोशिश कर रहा है। खबरगांव टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित परिवारों से सीधे बात की। इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में देखिए उनकी दर्दभरी कहानियां, संघर्ष और हकीकत। इस त्रासदी की पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। अगर आप इन बेबस परिवारों के दर्द को महसूस करते हैं, तो कृपया हमारे चैनल को LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करें, ताकि आपको देशभर की ऐसी ग्राउंड रिपोर्ट्स और ब्रेकिंग न्यूज़ मिलती रहें। खबरगांव एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो आपको करंट अफेयर्स, एक्सप्लेनर, ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू और खास वीडियो शो के जरिए देश-दुनिया से जोड़ता है। जुड़े रहें, और देखते रहें!