माधौगढ़ में पशु बाड़े में भीषण आग, दो बछिया झुलसीं
30 अप्रैल 2026 को 12:50 am बजे
माधौगढ़ में पशु बाड़े में भीषण आग, दो बछिया झुलसीं माधौगढ़ के सिरसा दो गढ़ी गांव में मंगलवार सुबह एक पशु बाड़े में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में करीब 3 क्विंटल भूसा, 3 क्विंटल अनाज, छप्पर, चारपाई और कपड़े जलकर राख हो गए। इस हादसे में दो बछिया भी झुलस गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
