सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

माधौगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 9 बेटियों के हाथ हुए पीले

11 मई 2026 को 9:00 pm बजे

शेयर करें:

माधौगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 9 बेटियों के हाथ हुए पीले माधौगढ़ के महक गार्डन में स्व. श्री भगवानदीन चौधरी मेमोरियल सेवा समिति द्वारा सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्व समाज की 9 कन्याओं का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। आयोजक इंजी. विकास दोहरे और श्याम दोहरे द्वारा नवविवाहित जोड़ों को बेड, अलमारी, फ्रिज, कूलर सहित गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। आयोजक ने कहा कि गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग की यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।