उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, तीन सगे भाइयों की दर्दनाक मौ_त
6 नवंबर 2025 को 10:47 am बजे
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, तीन सगे भाइयों की दर्दनाक मौ_त सपा विधायक राहुल लोधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की,उन्नाव हादसे में जान गंवाने वाले 3 भाइयों के परिजनों को दी मदद। उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के बखत खेड़ा गांव में एक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मृत्यु हो गई। यह घटना 4 नवंबर की रात करीब 9 बजे बिहार थाना क्षेत्र में हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर रायबरेली जिले की हरचंदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने देर शाम करीब 7 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मृतकों की पहचान अरुण (26), सचिन (20) और छोटू (17) के रूप में हुई है। ये तीनों स्वर्गीय रघुनाथ लोधी की पत्नी कैलासा उर्फ गंगा देई के पुत्र थे। बताया गया कि तीनों भाई कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी माता मंदिर में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। अरुण की शादी एक साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी क्षमा आठ माह की गर्भवती हैं। परिवार कच्चे और जर्जर मकान में गुजर-बसर करता है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया 📍 उन्नाव | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
