सिद्धार्थनगर: डीएम की जन चौपाल में सड़क निर्माण की मांग, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
26 जून 2026 को 3:03 am बजे
सिद्धार्थनगर: डीएम की जन चौपाल में सड़क निर्माण की मांग, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में नगर पंचायत बढ़नी चाफा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान भड़रिया से बढ़नी चाफा सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठी, जिस पर जिलाधिकारी ने इसे प्राथमिकता से लेने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
