सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

"बंगाल में भाजपा का नया फॉर्मूला: क्या बिहार मॉडल काम करेगा?"

28 नवंबर 2025 को 12:45 pm बजे

शेयर करें:

बंगाल में भाजपा का नया फॉर्मूला: क्या बिहार मॉडल काम करेगा? बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भाजपा मिशन बंगाल में जुट गई है. खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया था कि अब पार्टी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करना है. लेकिन, क्या भाजपा बिहार के फॉर्मूले पर ही बंगाल में फतह हासिल कर सकती है? यह बड़ा सवाल है क्योंकि सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक हर तरीके से बंगाल, बिहार से अलग है. राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर है. लेकिन, बीते तीन चुनावों यानी 2019 के लोकसभा, 2022 के विधानसभा और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने भाजपा को अपनी पुरानी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दी है. भाजपा समझ गई है कि बंगाल में सिर्फ हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनावी फतह करना आसान नहीं है. क्योंकि इस राज्य में बिहार-उत्तर प्रदेश की तरह चुनाव में जाति बहुत अहम नहीं है. साथ ही इस राज्य में करीब 30 फीसदी मुस्लिम आबादी रहती है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी. उसे 40.25 फीसदी वोट मिले थे. यह भाजपा का सबसे शानदार प्रदर्शन था. लेकिन, 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी यही मोमेंटम कायम नहीं रख पाई. उसका वोट प्रतिशत घट गया. उसे 27.81 फीसदी वोट मिले. उसकी सीटों की संख्या 77 थीं. हालांकि 2016 के विधानसभा की तुलना में यह प्रदर्शन शानदार था. फिर 2024 के लोकसभा में चुनाव में भी भाजपा अपनी पुरानी बढ़त कायम नहीं रख पाई. उसकी सीटें घटकर 12 हो गईं और उसका वोट प्रतिशत 39.10 फीसदी रहा. आनी बीते दो चुनावों में टीएमसी अपने 2019 के प्रदर्शन से आगे नहीं निकल पाई है. यही पार्टी के लिए सबसे बड़ी चिंता है.इससे पहले बिहार में भी एसआईआर करवाया गया था. बिहार में एसआईआर के दौरान भाजपा घुसपैठ के बड़ा मुद्दा बनाने में कामयाब रही है. लेकिन, बंगाल में एसआईआर पर भाजपा का रुख थोड़ा अलग है. वहां वह कह रही है कि पार्टी राष्ट्रवादी मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है.भाजपा के एक नेता से हवाले से लिखा है कि बंगाल में अलग फॉर्मूले की जरूरत है. क्योंकि जाति उतना अहम मुद्दा नहीं जितना बिहार और अन्य राज्यों में है. ऐसे में यहां भाजपा को क्षेत्रीय और धार्मिक समीकरणों में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, बिहार चुनाव में मिली जीत के हफ्ते दिन के भीतर ही अधिकारी ने कहा कि टीएमसी गलत धारणा बनाती है कि भाजपा मुस्लिम विरोधी है. हम सभी के विकास की बात करते हैं. हमने मुस्लिम समुदाय को केवल एक वोट बैंक के तौर पर नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि भारतीय मुस्लिम एसआईआर का समर्थन कर रहे हैं. इस एसआईआर का मकसद बांग्लादेशी घुसपैठिये और रोहिंग्या शरणार्थियों वोटर लिस्ट से निकालना है. भाजपा के अन्य नेता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि हम यह स्पष्ट कर रहे हैं कि हम राष्ट्रवादी इंडियन मुस्लिमों के खिलाफ नहीं हैं. हम केवल घुसपैठ, जिहार और रोहिंग्या के खिलाफ हैं. हालांकि भाजपा के इस दावे पर टीएमसी और वाम दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पूछा है कि यह कौन तय करेगा कि कौन राष्ट्रवादी है और राष्ट्रवादी नहीं है. 📍 बिहार | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट Loktantra Live TV भारत का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है, जहां आपको उत्तर प्रदेश, राजस्थान, राजनीति, अपराध, प्रशासन, विकास, शिक्षा