उरई में ग्रामीण पत्रकारिता दिवस मनाया गया! पत्रकारों ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर उठाई आवाज
27 मई 2026 को 10:44 pm बजे
उरई में ग्रामीण पत्रकारिता दिवस मनाया गया! पत्रकारों ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर उठाई आवाज Gramin Patrakar Association Uttar Pradesh के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर उरई में ग्रामीण पत्रकारिता दिवस मनाया गया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधाओं की मांग उठाई। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
