आजमगढ़: गुड्डू जमाली ने 47 जरूरतमंदों को बांटे ₹4.04 लाख, समाजसेवा की पेश मिसाल
5 जून 2026 को 3:16 am बजे
आजमगढ़: गुड्डू जमाली ने 47 जरूरतमंदों को बांटे ₹4.04 लाख, समाजसेवा की पेश मिसाल आजमगढ़ में एमएलसी शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने एक बार फिर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए गरीब और असहाय परिवारों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों तथा बेटियों की शादी के लिए कुल ₹4 लाख 4 हजार की आर्थिक सहायता वितरित की। इस दौरान 47 जरूरतमंदों को मदद का लाभ मिला। गुड्डू जमाली ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 📍 आजमगढ़ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
