जयपुर में ज्वेलर से 5 करोड़ की रंगदारी! गैंगस्टर के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी
8 मई 2026 को 1:15 am बजे
जयपुर में ज्वेलर से 5 करोड़ की रंगदारी! गैंगस्टर के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी राजधानी Jaipur के झोटवाड़ा इलाके में एक ज्वेलरी कारोबारी से गैंगस्टर Rohit Godara और Virendra Charan के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वॉयस मैसेज भेजकर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने जयपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
