सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

मंदाना बनीं दुल्हन, विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद मिठाई के डिब्बों ने खींचा ध्यान

25 फ़रवरी 2026 को 6:47 pm बजे

शेयर करें:

मंदाना बनीं दुल्हन, विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद मिठाई के डिब्बों ने खींचा ध्यान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में बेहद ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है. कपल ने ये शादी ट्रेडिशनल तेलुगु रीति-रिवाज से की.रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद उनकी टीम ने वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया और बच्चों में मिठाई बांटीं.रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका और विजय इस शादी के बाद शाम को कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार एक और फंक्शन करेंगे.रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कोडावा (कूर्ग) रीति-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे, जो शाम को 4 बजे से शुरू होगा.रश्मिका और विजय की शादी के बाद कपल की तरफ से पैप्स और बच्चों को जो मिठाइयां बांटी गई हैं, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय की टीम वहां मौजूद गरीब बच्चों को मिठाई देते हुए दिख रहे हैं.मिठाई के डिब्बों पर रश्मिका मंदाना की फोटो नजर आ रही है. जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.रश्मिका और विजय के इस गेस्चर को देख पैप्स से लेकर फैंस तक काफी खुश नजर आए.हर कोई रश्मिका और विजय को उनकी शादी के लिए बधाई दे रहा है और उनके सुखी जीवन की कामना कर रहा है.इस शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच गए थे. संडे को कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शादी की जानकारी दी थी.